शहर में पारा बढ़ने से 923 मेगावाट बिजली खपत का बना नया रिकॉर्ड
पटना, जून 19 -- तापमान बढ़ने से हर रोज बिजली खपत का नया रिकॉर्ड बन रहा है। गुरुवार की रात पीक आवर में 11 बजे 923 मेगावाट बिजली की मांग चली गई। यह मांग अबतक का सबसे सर्वाधिक रहा। इसके पहले बुधवार को पिछले साल का रिकॉर्ड 903 मेगावाट की खपत पर टूटा था। दूसरे दिन ही एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 20 मेगावाट की बढ़ोतरी हो गई और मांग 923 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोतरी होने से कटौती की समस्या बढ़ गई है। पावर ट्रांसफार्मर पर लोड 80 फीसदी तक पहुंच गया। कई ट्रांसफार्मर लोड से हांफने लगे। फ्यूज उड़ने के साथ ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। कई इलाकों में हर दस मिनट पर बिजली की आंख-मिचौनी होने लगी। इधर बार-बार फेज बंद होने से बिजलीकर्मियों को भी मरम्मत में पसीने छूट रहे। पेसू के जीएम से लेकर पूरी टीम आपूर्ति सामान्य करने में दिन रात जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.