कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में पर्यटन को नया आयाम देने के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट द्वारा जीटी रोड स्थित होटल प्रिस्टीन में टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इसमें पर्यटन, उद्योग, होटल, हेल्थकेयर, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के विशेषज्ञों ने सहभागिता कर व्यापक चर्चा की। विशिष्ट अतिथि राज्य हथकरघा निगम के प्रबंध निदेशक पी.सी. ठाकुर ने कहा कि कानपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इससे पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास को गति मिलेगी। संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि रचनात्मक दृष्टिकोण, ग्रामीण पर्यटन और आर्टिफिशियल टूरिज्म जैसे नए आयाम कानपुर पर्यटन को नई पहचान देंगे तथा रोजगार और खुशहाली में वृद्धि करेंगे। पैनल चर्चा में उद्यमी विश्वनाथ गुप्ता ने शहर को 'हैप्पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.