भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर प्रशासन की ओर से बनाए गए नो-एंट्री के नियम महज कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। नगर आयुक्त द्वारा एक सप्ताह पूर्व जारी किए गए सख्त निर्देशों के बावजूद शहर के ट्रांसपोर्टर मनमानी पर उतारू हैं। निर्देश था कि सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शहर की सीमा में भारी वाहनों और ट्रकों की एंट्री पूरी तरह वर्जित रहेगी, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। भारी वाहन दिन के उजाले में ही भीड़भाड़ वाले रास्तों से होकर गुजर रहे हैं, जिससे शहर में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। नियमों की सबसे ज्यादा अनदेखी डिक्सन रोड और कोतवाली चौक जैसे व्यस्त इलाकों में देखी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली चौक पर थाने से महज 50 कदम की दूरी पर दिन के 11 बजे तक दर्जनों ट्रक बीच सड़...