खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मेरा युवा भारत, खगड़िया द्वारा शुक्रवार को मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय सन्हौली से आवास बोर्ड रोड एवं सूर्य मंदिर चौक होते हुए मेरा युवा भारत कार्यालय खगड़िया तक पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को सम्मानित किया गया और उपस्थित युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में चित्रगुप्त नगर थाना सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, विद्यालय एचएम नीलिमा कुमारी, मेरा युवा भारत कार्यालय सहायक नीरज कुमार, शिक्षक विजय कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, रुचि कुमारी, अस्मिता कुमारी, रीता कुमारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, बाल्मीकि कुमार, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, अमरजीत कुमार, जिंदल कुमार आदि शामिल...