शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
दरभंगा, मार्च 16 -- लहेरियासराय। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, दरभंगा ने विश्व उपभोक्ता दिवस पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर समाजसेवी अजय पंजियार व पूर्व सीओ गंगेश झा ने बेंता पेट्रोल पंप से रवाना किया। रैली का नेतृत्व जिला कार्यकारिणी की ओर से किया गया। जागरूकता रथ बेंता पेट्रोल पंप से निकलकर लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, दारू भट्ठी चौक, नाका छह, मौलागंज, नाका पांच व मिर्जापुर होते हुए दरभंगा टावर पहुंचा। जिला सचिव अजीत कुमार ने कहा कि हर खरीदारी पर बिल लेने की आदत बनानी पड़ेगी। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साह भानु ने गोदाम से गैस लेने वाले ग्राहकों को मिलने वाली छूट नहीं देने पर आक्रोश जताया और जिला प्रशासन से इस पर उचित कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.