इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता । श्री जी लाड़ले परिवार की ओर से होली के उपलक्ष में 28 फरवरी को श्री राधा श्याम सुंदर की भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में संकीर्तन के साथ होली का उत्साह भी देखने को मिलेगा। इस बार ब्रज के कलाकारों की शहर की सड़कों पर यात्रा के लट्ठमार होली की छटा भी देखने को मिलेगी तथा इत्र और अबीर-गुलाल की खुशबू भी वातावरण में घुलेगी। बुधवार को छैराहा स्थित वृन्दावन धाम राधाबल्लभ मंदिर पर यात्रा के आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार 7 वीं श्री राधा श्याम सुंदर की भव्य रथ यात्रा शनिवार को निकाली जा रही है। यात्रा का शुभारंभ सुबह आठ बजे रामलीला मैदान से नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ठाकुर जी की आरती उतारकर करेंगी। रथ यात्रा गाड़ीपुरा चौराहा, बल्देव चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज...