लखीमपुरखीरी, मार्च 5 -- लखीमपुर। शहर में होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के राहुल तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पिछले सात साल से रंग वाले दिन शहर में शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ गुलाल खेलते हुए मोहल्ला मिश्राना स्थित सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से शुरू होकर बक्सा मंडी, बैंड मार्केट, संकटा देवी मंदिर, श्री राम चौराहा होते हुए पुनः बालिका विद्या मंदिर मिश्राना पहुंचकर पूरी हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुराने समय में गांव और शहर में धम्हार निकलती थी। बड़े स्तर पर लोग रंगोंत्सव मनाते थे। धीरे-धीरे यह प्रथा समाप्त हो गई इसलिए 2018 में नगर में कुछ लोगों ने एकत्र होकर भगवान नरसिंह शोभा यात्रा समिति बनाकर पुनः उस पुरानी परंपरा को जीवंत करने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.