कुशीनगर, मार्च 6 -- पडरौना, निज संवाददाता।होली पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पडरौना के तत्वावधान में भगवान श्रीनरसिंह की भव्य शोभा यात्रा शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभा यात्रा का शुभारंभ जूनियर हाई स्कूल परिसर से हुआ, जहां विधि-विधान के साथ भगवान श्रीनरसिंह की पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा कसेरा टोली, शिवाला चौक, लोहिया हाता, जटहा मोड़, छुछिया गेट, तिलक चौक, सेंट्रल बैंक रोड, नौका टोला रोड और सुभाष चौक होते हुए पुनः जूनियर हाई स्कूल प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.