कोडरमा, नवम्बर 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देवी जी के 556वें प्रकाश पर्व (जयंती) को लेकर शनिवार को गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से सुबह चार बजे पांचवीं प्रभातफेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा गुरुनानकपुर व गुरुद्वारा कलगीधर से होते हुए वापस सात बजे गुरुद्वारा लौटी। पूरे रास्ते में गुरु साहिब की वाणी का गुणगान किया गया। पूरा शहर सतनाम वाहेगुरु, गुरुनानक आया कलतारन गुरुनानक आया के नारों से गूंजता रहा। प्रकाश पर्व कमेटी के संयोजक गुरमित सिंह रिकी, सेवादार यशपाल सिंह गोल्डन ने बताया कि 14 अक्टूबर से चल रही श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ की लडी का नौवा पाठ बीबी परजीत कौर, सरबजीत सिंह कालय, हरमित सिंह कालय ने रखवाया था। इसकी समाप्ति तीन नवंबर को होगी। उसी दिन निशान साहिब का चोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.