शहर में नालों की सफाई की गई शुरू
उरई, मार्च 23 -- उरई। शहर में नगर पालिका ने युद्धस्तर के साथ नाला सफाई अभियान छेड़ दिया है। कार्य योजना बनाकर उतरी सफाई कर्मियों की टोली ने जेसीबी से बड़े नालों से काम की शुरूआत की है। सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों के साथ सफाईकर्मी उतारे गए हैं। निगरानी के लिए सफाई नायकों को नामित किया गया है। वह भी हर रोज रिपोर्ट मंगाकर चेक कर रहे है। पिछले कुछ सालों से बारिश में शहर में हर तरफ जलभराव होता है। मलिन बस्तियों के साथ मेन रोडों की सबसे ज्यादा बदत्तर हालत हो जाती है। इससे लोगों को अफसरों से शिकवा शिकायत बनी रहती है। पालिका की भी किरकिरी होती है। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका का सफाई विभाग जुट गया है। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सिंह की मानें तो शहर में छोटे बडे़ मिलाकर 55 नाले है। इसमें तीन बडे़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.