लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में नगर परिषद के चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के सुस्त पड़ते ही अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दो माह पूर्व नगर परिषद प्रशासन की सख्ती के कारण कई दुकानदार व अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अतिक्रमित जमीन को खाली कर दिया था। मगर अब फिर से धीरे-धीरे उसी स्थान पर कब्जा शुरू कर दिया है। चितरंजन रोड में थाना चौक से पुरानी बाजार दुर्गा स्थान चौक तक नगर परिषद द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था। उस समय सड़क चौड़ी और व्यवस्थित दिखाने लगा था। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने लगा था। हालांकि अभियान के धीमा पड़ते ही अधिकांश स्थान पर अतिक्रमणकारियों ने फिर से कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। दुकानदार के अपने दुकान के आगे सामान लगाने औ...