जमशेदपुर, जुलाई 10 -- मानगो पुलिस ने शहर में चल रहे नकली सिगरेट के बड़े अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए करीब 39 लाख का 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद किया है। पुलिस ने स्कूटी से शहर की दुकानों में नकली सिगरेट की सप्लाई कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस कारोबार के तीन मुख्य संचालक पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली स्थित गोदाम से स्कूटी और टेंपो के जरिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नकली सिगरेट की आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- Motihari News: रघुनाथपुर में नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़ छापेमारी मे भारी मात्रा में सरसो तेल व अन्य सामान जब्त एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी...