मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। श्री राम नवमी कमेटी ने प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें कई कार्यक्रम कर इसे भव्यता दी गई। धर्म गुरुओं ने पूजन किया। विभूतियों को सम्मान दिया। सीता राम को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का यह 75वां वर्ष होने के कारण भव्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम का आरंभ सुबह पूजन से किया गया। धर्म गुरु अमरनाथ दीक्षित,संजय नंद गिरि, धीरशांत दास, अभिषेक मेहरोत्रा एवं गुरु अरविंद और साध्वी शिवन्या ने पूजन कर कार्यक्रम आरंभ किया। इसके बाद शहर छह विभूतियों को सम्मानित किया। इसमें प्रणित गुप्ता, कुलीन अग्रवाल, अमित गुप्ता, विनायक गुप्ता, अभिषेक विश्वास और डा. कॉकली भौमिक शामिल रहे। इसके बाद राम और सीता मां को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष राज...