रुडकी, मई 9 -- रुड़की, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शताब्दी द्वार के समीप महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उन्होंने मेयर अनीता अग्रवाल तथा राज्य मंत्री शोभाराम के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- रुड़की में रक्तदान शिविर लगाकर मनाई महाराणा प्रताप की जयंती यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए रंगारंग कार्यक्रम यह भी ...