बदायूं, मार्च 27 -- शहर में रामनवमी के पावन पर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रीसनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित श्रीराम नवमीं भव्य शोभायात्रा में रामजी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचते-गाते नजर आए। रघुनाथजी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस रघुनाथ जी मंदिर चहुंचकर संपन्न हुई। जगह जगह पुष्पवर्षा कर लोगो ने शोभायात्रा का स्वागत किया। गुरुवार को रामनवमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे रघुनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीराम के भव्य जन्मोत्सव के साथ हुई। दोपहर बाद ठीक तीन बजे जब भगवान राम की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली, तो पूरा शहर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा शहर के रघुनाथ मंदिर से शुरू होक...