संभल, फरवरी 27 -- शहर में शुक्रवार को रंग एकादशी का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्री रस्तोगी सभा चन्दौसी के तत्वावधान में 117वीं रंग एकादशी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल मोहल्ला स्थित श्री खेल गोपाल मंदिर में प्रातः 10 बजे हवन-पूजन के साथ हुआ। सभा अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने विधि-विधान से हनुमान जी को चोला चढ़ाया तथा गणेश वंदना की। इसके उपरांत ओमशंकर रस्तोगी, प्रेम शंकर रस्तोगी, रमेश रस्तोगी एवं अन्य अतिथियों ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान गणेश की झांकी ताशा, मंजीरे और डमरू की मधुर ध्वनि के साथ आगे बढ़ी। भगवान विष्णु, शिव-पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.