हाथरस, फरवरी 28 -- हाथरस। हर साल की भांति इस साल भी शहर में खाटू श्याम निशान यात्रा का ओयाजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शहर के रूई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हुआ। मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा शहर के अलीगढ रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा का जगह जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। फाल्गुन माह में खाटू श्याम के दरबार में भक्ति की बयार बह रही है। रंगभरनी एकादशी पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। सबसे पहले कलाकारों ने मधु ध्वनि बजाई। इसके बाद हरियाणवी कलाकार नरेश सैनी ने मुझे खाटू श्याम दरबार जाना है। आज ढोल बजाओं श्याम के दरबार नच लैंन दे। पिंकी मिश्रा जयपुर ने दर्जी पोशाक सिलवा दें मोय जानों खाटू दरबार, कभी फुर्सत हो तो बाबा मेरे घर भी आ जाना आदि भजनो ने समा बाधा। देर रात तक भक्ति की बयार बही...