इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। शहर में पंचम काल भैरव शमशान यात्रा निकाली गई। सुमेर सिंह किला स्थित हनुमान गढ़ी से शुरू यात्रा बैंड बाजों के साथ मोक्षधाम पर संपन्न हुई। यहां हवन-पूजन हुए, सैकड़ों दीप जलाए गए। युवा भक्तिगीतों पर थिरकते दिखे। हनुमान गढ़ी के महंत वीराचारी साधक भैरवानंद गिरी सागर महाराज ने बताया कि उज्जैन, काशी में काल भैरव भगवान अपने भक्तों का जायजा लेने भ्रमण पर निकलते हैं। वैसे ही इटावा में सुमेर सिंह किला पर महाविद्या काली गुफा में काल भैरव का प्राचीन स्थान हैं। वे भी अपने भक्तों का जायजा लेने के लिए निकले थे।काल भैरव यात्रा से पूर्व हनुमानगढ़ी पर ब्रह्मलीन स्वामी आनंदेश्वर गिरी लाल बाबा की पुण्यतिथि पर पूजन अर्चन के बाद भव्य भंडारा भी हुआ। काली गुफा में माता महाकाली व भगवान काल भैरव का पूजन अर्चन कर श्रृंगार हुआ। देर रात ...