शहर में दो लोगों से 2.11 लाख रुपये की साइबर ठगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लोगों को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है। पहला मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र की विवेक विहार कॉलोनी का है। यहां के नवीन कुमार को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। उनके बैंक खाते से एक लाख तीस हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित नवीन कुमार ने इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि साइबर अपराधियों ने यूपीआई के जरिये उनके बैंक खाते से पैसे निकालकर अलग-अलग अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं। साइबर फ्रॉड का दूसरा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां पीड़ित अनिल कुमार को एक फर्जी इंश्योरेंस कराने के नाम पर मोबाइल पर संदिग्ध लिंक भेजा गया था। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.