गोपालगंज, मई 3 -- गोपालगंज। शहर के हजियापुर मोड़ के समीप ऑक्रेष्ट्रा में काम करनेवाली दो नर्तकियों के साथ कुछ युवकों ने शराब के नशे में गाली गलौच करने के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं जख्मी नर्तकी मुस्कान व आलिया को डायल 112 की पुलिस टीम इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। घायल नर्तकियों ने बताया कि वह एक शादी में डांस करने के लिए जा रही थीं। इसी बीच शराब के नशे में धुत्त युवकों ने गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार के बक्सर में बारात में आई डांसर से गैंगेरेप, बेहोश हालत में मिली घटना के बाद पुलिस जख्मी नर्तकी का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- बिहार के बेगूसराय में 4 साल की बच्ची से रेप, चीखने लगी तो भागा 15 साल ...