रामगढ़, जनवरी 22 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को दो दिवसीय पराक्रम दिवस का शुभारंभ सुभाष चौक में हुआ। यह आयोजन भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है। प्रारंभिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुआ। इसका मुख्य विषय नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन, उनका पराक्रम, देशभक्ति, राष्ट्र-निर्माण में योगदान, रामगढ़ से नेताजी का ऐतिहासिक संबंध तथा स्वतंत्रता संग्राम रहा। कार्यक्रम के दौरान शहर वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। - सात प्रमुख विद्यालयों ने लिया भाग प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के सात प्रमुख विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय, गुरु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.