शहर में दो दफा की बारिश से ठंड का अहसास
रिषिकेष, मार्च 24 -- शहर में मंगलवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। शुरूआत में आसमान में काले घने बादल छाए, जिसके बाद एकाएक झमाझम बारिश हो गई। सड़कों पर पैदल लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते दिखे। बारिश के बाद मौसम में ठंडक भी बढ़ गई। मंगलवार सुबह आसमान में चटक धूप खिली थी। लोगों को गर्मी का हल्का अहसास हुआ ही था कि दोपहर करीब दो बजे मौसम का रूख बदला। करीब सात मिनट तक झमाझम बारिश से सड़कें तर हो गई। काले बादलों से ढका आसमान तीन बजे के बाद फिर से बरसा, जिसके चलते लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। अचानक बदले मौसम में पर्यटक स्थलों पर भीड़भाड़ बढ़ी हुई दिखी। स्थानीय लोगों ने भी खुशनुमा मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि, आसपास ग्रामीण इलाकों में मौसम सामान्य ही बना रहा। वहीं, बारिश की वजह से किसानों के चेहरों पर एक फिर परेशानी की सिलवटें दिखी। खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.