लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- संकटा देवी फोरलेन का शिलान्यास गुरुवार को भूमि पूजन के साथ किया गया। विधायक योगेश वर्मा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। फोरलेन बन जाने से इस रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर इस फोरलेन की स्वीकृति मिली है। शहर के संकटा देवी चौराहा से लालपुर बैरियर तक करीब 3.65 किलोमीटर की यह रोड फोरलेन बनाई जाएगी। इसके लिए शासन ने 31.61 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन इसका शिलान्यास भूमि पूजन के साथ किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि इस रोड के फोरलेन बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि फोरलेन का निर्माण गुणवत्ता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.