पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सेफ ड्राइविंग को लेकर शहर में दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। नियमों की अवहेलना करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों से फाइन वसूले गये। निर्धारित चार स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारियों ने 101 वाहनों को पकड़ा। जिन पर 2 लाख 9 हजार 500 रूपये का चालान किया गया। इन वाहनों पेंडिंग चालान मद में 36 हजार रूपये जमा भी करवाए गए। गुरूवार को पुलिस कर्मियों का खास फोकस बाइक एवं चार चक्का वाहन पर था। डीएसपी कौशल किशोर कमल एवं ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार इस दौरान मुस्तैद रहे। पुलिस कर्मियों ने कई भाग रहे वाहनों को खदेड़कर पकड़ा एवं नियम विरूद्ध वाहन परिचालन को लेकर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- वाहन जांच के दूसरे दिन बढ़ी सख्ती, चार चौराहे पर जांच फाइन काटने के अलावा पुलिस कर्मियों ने सेफ ड्राइविंग के लि...