अयोध्या, जून 3 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में लोकल फाल्ट और तकनीकी खराबियों के चलते अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। बुधवार को शहर में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए विभिन्न विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती होती रही। शहर का सबसे अधिक बिजली कटौती वाला क्षेत्र नियावां विद्युत उपकेन्द्र रहा। इस विद्युत उपकेन्द्र अन्तर्गत 11केवी नियावां और झारखंडी फीउर का शटडाउन शाम करीब सवा चार बजे 20 मिनट के लिए रहा। यहां छात्र शक्ति कंपनी को परिक्रमा मार्गपर 11केवी लाइन शिफ्टिंग के लिए नियावां और झारखंडी फीडर की सप्लाई करीब एक घंटे तक बंद रही जिससे करीब पांच हजार लोग गर्मी में बिना बिजली परेशान रहे। इसी तरह से नियावां विद्युत उपकेन्द्र अन्तर्गत अफीम कोठी फीडर को अपराह्न साढ़े तीन बजे बंद कर दिया गया। बताया गया कि यह शट डाउन हुए पोल को...