लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव के प्रचार का शनिवार को अंतिम दिन होने के कारण शहर में दिनभर जाम की समस्या बनी रही। विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा बाइक रैली, पैदल यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाने से मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। थाना चौक से धर्मपुर मोड़ तक पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, ताकि भीड़ और वाहनों को नियंत्रित किया जा सके। इसके बावजूद दोपहर से शाम तक कई स्थानों पर लंबा जाम लगा रहा। आम राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि चुनावी रैलियों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.