रिषिकेष, फरवरी 18 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में बुधवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह से आसमान काले घने बादलों से ढका रहा है, जिसके चलते ठंडक भी बढ़ गई। बाजार में भी मौसम सर्द होने से चहल-पहल कम रही। पिछले कई दिनों से चटक धूप की वजह से स्थानीय लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया था। स्थिति यह थी कि दिन में लोग जर्सी-स्वेटर और जैकेट उतार कर टीशर्ट में घूमते नजर आ रहे थे, लेकिन बुधवार सुबह अचानक से मौसम ऐसा बदला कि फिर से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। सुबह से लेकर दिन तक सूर्यदेव की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाई। ठंडे मौसम की वजह से बाजार में रौनक कम ही दिखी, जिसके चलते रात को बाजार भी जल्दी ही बंद हो गया। हालांकि, अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, मगर दिन में यह पारा 16 डिग्री तक भी पहुंचा। शाम को सार्वजनिक स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.