सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के सीताराम चौक पर बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश आराम से फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात सीताराम चौक के समीप एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीड़िता सड़क पर जा रही थी, तभी पीछे से आए बदमाशों ने पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे दिया। यह भी पढ़ें- मिठनपुरा में महिला से चेन छीनी महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पीड़िता की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर निवासी विनोद अग्रवाल की पत्नी शालू देवी के रूप में हुई है, जो एक शादी समारोह में शाम...