इटावा औरैया, मार्च 28 -- शहर के मोहल्ला कटरा शमशेर खां में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। बिस्किट बेकरी संचालक के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नगदी, जेवरात और एटीएम कार्ड पार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से नकदी भी निकाल ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी मोहम्मद तुफैल उर्फ कल्लू बिस्किट बेकरी का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी सुहाना बेगम, बेटा मुजीब और एक बेटी कानपुर देहात के मुंगीसापुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। घर पर उस समय केवल मोहम्मद तुफैल मौजूद थे। मुजीब ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक ई-रिक्शा से उन्हें बस स्टैंड तक छोड़ने गया था। आरोप है कि उसी युवक ने अपने एक साथी के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.