मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता पटना की तर्ज पर शहर में 10 स्थानों पर हाइजेनिक मीट कियोस्क खुलेंगे। इसको लेकर नगर विकास व आवास विभाग ने डीएम सुब्रत कुमार सेन को पत्र भेजकर जमीन मांगी है। एक कियोस्क के लिए 10 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी जगह की जरूरत है। जमीन मिलने पर कियोस्क का निर्माण नगर निगम कराएगा। इससे निगम को नियमित राजस्व मिलेगा।दरअसल, मानकों के अनुसार साफ-सुथरे मीट विक्रय केंद्र (हाइजेनिक कियोस्क) विकसित करना है। इसमें डीप फ्रीजर, वजन मापने की मशीन, बिलिंग की सुविधा से लेकर वॉश बेसिन तक के इंतजाम होंगे। कोल्ड स्टोरेज के साथ मीट से जुड़ी गंदगी व कचरा निस्तारण को ड्रेनेज होगा। सभी कियोस्क सीसीटीवी से लैस होंगे। पिछले साल दिसंबर में पटना व दानापुर में 20 हाइजेनिक मीट कियोस्क खोलने की घोषणा हुई थी।मालूम हो कि बीते होली...