गोंडा, मई 20 -- गोण्डा। ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। शिविर का आयोजन श्री रकुल विद्यापीठ, गांधी पार्क, सिटी मांटेसरी स्कूल और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम समेत कई स्थानों पर प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से हो रहा है। ताइक्वांडो सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, पंच, किक और फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समापन पर सम्मानित किया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...