शहर में तीन जून को जलापूर्ति बाधित रहने की आशंका
धनबाद, जून 1 -- मैथन के इंटेकवेल में मंगलवार को दो घंटे बिजली नहीं रहेगी। इससे बुधवार तीन जून को शहरी जलापूर्ति पर असर पड़ने की आशंका है। 12-15 जलमीनार से शहरी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। शेष जलमीनार से आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे एक-डेढ़ लाख से अधिक आबादी को पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शहरी क्षेत्र में कुल 19 जलमीनारों से छह लाख से अधिक आबादी के बीच जलापूर्ति की जाती है। प्लांट में लगी मशीन की जांच की जाएगीपेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मयंक भगत का कहना है कि इंटेकवेल व प्लांट में मशीन स्टॉल किया गया है। इसकी जांच करने के लिए बेंगलुरु से इंजीनियर की टीम आ गई है। मंगलवार को इसकी जांच की जाएगी। ऑटोमेटिक पावर फैक्टर कंट्रोल पैनल (एपीएफसी) मशीन के लगने से क्षेत्र में पानी सप्लाई में राहत होगी। जांच को लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.