जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- शहर में तीन मई को आठ केंद्रों पर नीट (यूजी)-2026 का आयोजन होगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की। इसमें प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसंपर्क और बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में तैयारियों एवं व्यवस्था की जानकारी ली गई। बताया गया कि जमशेदपुर के 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4231 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 11 बजे से 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में 3 मई को तीन केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा परीक्षा लाल बहादुर शास्त्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.