धनबाद, जून 8 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डीवीसी शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में हर दिन दो घंटे की लोड शेडिंग कर रहा है। जिलेवासियों को नौ से 10 घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन की बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डीवीसी की बिजली आपूर्ति के साथ अचानक लोड बढ़ जा रहा है, जिससे संकट गहरा गया है। बिजली आ रही और आधे से एक घंटे के बाद कट जा रही है। बिजली संकट से मचा हाहाकार: जेबीवीएनएल के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि डीवीसी की पिक आवर में लोड शेडिंग हो रही है, जिससे बिजली गुल हो रही है। जैसे ही डीवीसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कर रहा है। वैसे ही अचानक से लोड बढ़ जा रहा है। इसके अलावा उमस वाली गर्मी काफी बढ़ी हुई है। फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी आ रही है, जिससे बिजली संकट गहरा जा रहा है। लोगों को परेशानी हो...