बरेली, दिसम्बर 10 -- नगर निगम ने प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की योजना तैयार की, दो में शुरू चार स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनेंगे, गर्म कंबल और पानी की सुविधा होगी बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम ने कार्य योजना तैयार कर ली है। शहर के प्रमुख स्थानों पर गुरुवार की रात से अलाव जलवाए जाएंगे। इसके साथ ही डेलापीर मंडी, सेटेलाइट बस स्टैंड, पुराना रोडवेज, चौपला पुल के नीचे और रेलवे जंक्शन पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए जाएंगे। नगर निगम सीमा में प्रेमनगर, हरुनगला, पटेल चौक, बदायूं रोड सहित सात स्थाई रैन बसेरे पहले से ही मौजूद हैं। नए अस्थाई रैन बसेरों में बेड, दो-दो कंबल, गर्म गद्दे और गर्म पानी की सुविधा रहेगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि अलाव के लिए लकड़ी का स्टॉक उपलब्ध है। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.