रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। मानसून से पूर्व रांची नगर निगम ने शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बड़े नालों और नालियों की विशेष सफाई का अभियान तेज कर दिया है। निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य कराया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसी क्रम में शुक्रवार को कई क्षेत्रों में जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों की मदद से बड़े पैमाने पर नालों से गाद और कचरा हटाया गया। वार्ड संख्या 23 के हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र में जेसीबी मशीन से नालों की सफाई कर गाद निकाला गया। यह भी पढ़ें- पड़ताल: शहर के नालों को बीस जून तक साफ करने के आदेश वार्ड संख्या 40 के ओल्ड विधानसभा क्षेत्र और सेक्टर-3 मार्केट के समीप नालों की विशेष सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।नाली की सफाई कर तुरंत...