आगरा, मार्च 9 -- शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना पर जुआ खेलते शहर के कई लोगों को पकड़ा है। पुलिस के पहुंचने पर जुआ के ठिकाने पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए लोग अलग अलग व्यापार से जुड़े हुए हैं। पकड़े जाने के बाद व्यापारिक संगठन से जुड़े लोग भी कोतवाली पर चक्कर काटने लगे, पुलिस ने कोई ढील नहीं बरती। पकड़े गए लोगों को कोतवाली की हवालात में पहुंचा दिया। पुलिस को सूचना मिली कि, सहावर गेट क्षेत्र में छोटी सब्जी मंडी के पास ठिकाने पर कई दिनों से लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है। जिसमें शहर के कई प्रमुख व्यापारिक व्यक्ति भी शामिल हैं। इस सूचना पर पुलिस ने गोपनीय रूप से टीम बनाई और अचानक मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर सभी में अफरा तफरी मच गई। भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक मकान को चोरों ओर से सादा कप...