लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाने का अभियान जारी रहेगा और पूरे शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे। गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से सदर चौराहे पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग हटाए थे। अभियान की शुरुआत सदर चौराहे से की गई थी, जहां काफी समय से लगे बड़े होर्डिंग को जेसीबी की सहायता से हटाया गया था। नगर पालिका परिषद की प्रभारी ईओ मनीषा धार्वे ने बताया कि गुरुवार को अभियान की शुरुआत सदर चौराहे से की गई थी। क्रमबद्ध तरीके से पूरे शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.