पटना, मई 6 -- शहर में जाम से यातायात व्यवस्था चरमा गई। रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर तक वाहन रेंगते रहे। शहर में बुधवार को कई इलाकों में जाम की स्थिति रही। गांधी मैदान के चारों ओर वाहनों का जाम रहा। गुरुवार को मंत्री परिषद विस्तार का कार्यक्रम होना है इसलिए दिन भर नेताओं का आना जाना लगा रहा। रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर के पास शाम पांच बजे से सात बजे तक जाम की स्थिति रही। अटल पथ पर दीघा रोटरी के पास दो वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इस घटना में दो लोगों को चोटें आई। इसके कारण अटल पथ पर जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- भाजपा के झंडा और बैनर-पोस्टर से पटा पटना गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में आगमन होना है इसे लेकर एसपीजी सुरक्षा की जगह जगह जांच होती रही। इधर नेहरू पथ पर पीएम के कारकेड का रिहर्सल भी किया गया, जिसके कारण आयकर ग...