सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता।अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद भी सीवान जिले में जाम की समस्या लगातार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रोजमर्रा की आवाजाही, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, कार्यालयकर्मी और मरीज तक जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर गत 25 जनवरी को बोले सीवान अभियान के तहत आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिले के कुल 15 जगहों पर हर रोज लगता है जाम शीर्षक से छपी खबर के बाद अब जिला पुलिस ने जाम से निजात दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधीन 50 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। इन जवानों को जिले के चिन्हित जाम स्थलों पर लगाया जाएगा, ताकि ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.