प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। शहर में अतिक्रमण और ई रिक्शा की वजह से लग रहे जाम पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि शहर की स्थिति इतनी खराब हो गई है। अब 10 मिनट का सफर तय करने में कई गुना अधिक समय लगता है। अतिक्रमण और ई रिक्शा जाम की मुख्य वजह है। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन, नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारी किसी दबाव में हैं या किसी खास मकसद से शहर का यातायात सुधारना नहीं चाहते। जिम्मेदार विभाग अभी भी नहीं चेते तो यातायात की स्थिति और खराब होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...