मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में जाम नालियों और जलनिकासी की खराब व्यवस्था से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गंगासागर चौक से महिला कॉलेज होते हुए बाटा चौक जाने वाली सड़क पर महिला कॉलेज के सामने नाला जाम रहने से कई दिनों से गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है। इससे कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह कीर्तन भवन रोड पर भी नाले का पानी सड़क पर जमा है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं होने और कचरा उठाव में लापरवाही की शिकायत मिल रही है। कई जगहों पर कचरा पेटियों के आसपास गंदगी फैली रहती है और बेसहारा पशु भी जमा रहते हैं। इस स्थिति से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि सफाई और जलनिकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.