रिषिकेष, मार्च 8 -- वीकेंड पर ऋषिकेश शहर में रविवार को भी पर्यटक और स्थानीय लोगों को जाम के झाम से दो-चार होना पड़ा। पर्यटक वाहनों के दबाव की वजह से मुख्य मार्ग पर दिनभर ट्रैफिक बेपटरी दिखा। आंतरिक मार्गों पर भी इसका प्रभाव साफतौर पर नजर आया। संपर्क मार्गों पर सवारी वाहनों के दौड़ने से यहां भी जाम की समस्या पैदा हो गई। रविवार को सुबह से ही ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा आदि राज्यों के पर्यटक जुटने शुरू हुए। दोपहर तक नगर क्षेत्रका मुख्य मार्ग पर शनिवार की ही तरह जयराम चौक से चंद्रभागा पुल तिराहे तक पूरी तरह से पैक रहा। संपर्क मार्ग पर दून रोड, तिलक रोड, रेलवे रोड, यात्रा बस अड्डा मार्ग पर भी ट्रैफिक व्यवस्था इससे चरमराती रही। शाम सात बजे तक मुख्य मार्ग पर कभी जाम, तो कभी स्लो ट्रैफिक की समस्या बनी रही। सवारी वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.