अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष इकबाल खान अमरोही ने शुक्रवार को पदाधिकारियों संग नवागत एसपी लखन सिंह यादव को बुके देकर उनका स्वागत किया। शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ई-रिक्शा की बिक्री के मानक तय करने, कांठ रोड पर साइन बोर्ड लगवाने और मुरादाबाद की ओर से आकर टीपी नगर चौराहे से अतरासी मार्ग की तरफ गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा टीपी नगर चौराहे और सन प्लाजा के सामने रोडवेज बसों के स्टापेज पर रोक लगाने और अभियान चलाकर शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का मुद्दा उठाया है। इस दौरान ताजदार काजमी, साजिद मंसूरी, सैफ सिद्दीकी, शाने हैदर, मास्टर आलम तुर्क, हारून खान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...