बिहारशरीफ, मार्च 8 -- शहर में जल्द बनेगा आउटडोर स्टेडियम : मंत्री फोटो 8मनोज01- शेखपुरा में मंत्री अशोक चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। शेखपुरा, निज संवाददाता। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि शेखपुरा में जल्द ही खिलाड़ियों के लिए आउटडोर स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दिलायी जाएगी। कलेक्ट्रेट भवन की ऊपरी मंजिल का विस्तार करने का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने डीएम शेखर आनन्द से दोनो प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। मंत्री रविवार को शहर के स्टेशन चौक के निकट समाजसेवी शंभु यादव की माता स्व रुक्मिणी देवी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने पहुचे थे। मौके पर डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, डीडीसी संजय कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.