रिषिकेष, मई 4 -- नगर निगम प्रशासन ने बरसात से पहले ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए इंतजाम करने में जुटा है। 35 छोटे और बड़े नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। 18 पर्यावरण मित्रों की टीम को इस कार्य में लगाया गया है। बड़े नालों की सफाई में निगम मिनी जेसीबी का भी उपयोग कर रहा है। जबकि, सभी वार्डों में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का काम भी प्रारंभ हो चुका है। वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग आदि के लिए 15 पर्यावरणमित्रों की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए सफाई निरीक्षकों का जिम्मा सौंपा गया है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि निगम क्षेत्र में सात बड़े व अन्य छोटे नाले हैं। अभी से सफाई करने से बरसात में वार्डों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता को बरकरार रखने के...