शहर में जलजमाव से आवागमन प्रभावित
सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी। शनिवार की अहले सुबह आई तेज आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया। विशेष रूप से शहर के निचले इलाकों, सड़क किनारे और बाजार क्षेत्रों में जलजमाव ने लोगों के आवागमन में कठिनाई पैदा कर दी। सदर अस्पताल परिसर, कोर्ट बाजार, गुदरी बाजार, वार्ड संख्या 19 एवं 8, नूनिया टोली, रिंग बांध के अंदर और बाहर लो-लेंड मोहल्ला सहित कई जगहों पर बारिश के पानी का निकास नहीं होने से स्थानीय निवासी परेशानी झेलते रहे। सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव के कारण मरीजों और आगंतुकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। अस्पताल के बाहर और आसपास की सड़कें कीचड़ और जमा पानी से घिरी हुई थीं। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, सड़कों पर जलजमाव से परेशानी मरीजों और परिचारकों ने बताया पैदल चलना भी सुबह में मुश्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.