शहर में जमकर बरसे बादल, बारिश 491 मिमी के पार
मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। शनिवार दोपहर को मेरठ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। दो घंटे तक हुई इस बारिश से पानी भर गया। मौसम के इस बादल से शनिवार को दिन-रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। जुलाई बीतने से पहले ही मेरठ में बारिश का आंकड़ा 491.7 मिमी तक पहुंच गया है। 28 जुलाई से मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इससे जुलाई महीने में मेरठ में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 31.8 एवं 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बारिश से थमी गर्मी की रफ्तार, तीन दिन भारी वर्षा के आसार शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि रात में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे दिन में तापमान सामान्य से 0.9 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.