जमशेदपुर, मार्च 9 -- जमशेदपुर शहर में आज-कल सड़क किनारे नमक के चट्टान की बिक्री हो रही है। बंजारा सरीखे लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर इन नमक के चट्टानों को सजाकर ग्राहकों का इंतजार करते दिख रहे हैं। वे सेंधा नमक 80 और काला नमक 100 रुपए प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। उन्होंने इसका बैनर भी लगा रखा है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के सिंध से उन्होंने ये चट्टान मंगवाए हैं। नमक के इन चट्टानों को देखने और भाव पूछने के लिए ग्राहक उनके पास पहुंचते जरूर हैं। हालांकि खरीदारी इक्का-दुक्का ग्राहक ही कर रहे हैं। इसकी मूल वजह यह है कि नमक के ढेलों की पिसाई करना सभी के बस की बात नहीं है। वे पाउच में पिसा हुआ नमक मिलने और दर में कोई अंतर नहीं होने की वजह से खरीदारी कम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.