फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पेयजल की समस्या से जूझने वाले स्मार्ट सिटी के लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ओर नगर निगम की ओर से समस्या के समाधान पर तेजी से काम किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत कई इलाकों में नई पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह जानकारी चंडीगढ़ में हुई शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई-पावर्ड वर्क्स कमेटी (एचपीडब्ल्यूसी) की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता ने दी। शहर में यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल और करीब 1750 ट्यूबवेलों से पेयजल आपूर्ति होती है। वर्तमान में 450 एमएलडी पानी की मांग है। लेकिन सप्लाई 280 एमएलडी तक ही हो रहा है। इस कारण गर्मी शुरू होते ही कई इलाकों में पानी का दबाव कम हो जाता है। कुछ इलाकों में तीन-तीन दिन पानी नहीं आता है। वहीं एनआईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.